फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहाना मंडी में व्यापारी को लूटकर भागे बाइक सवार 

Mon, 10 Apr 2017 07:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo loot - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुहाना मंडी में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाश एक व्यापारी से नकदी भरा बैग लूटकर भाग निकले। मौके पर पहुंची मुहाना थाना पुलिस ने बदमाशों की नाकाबंदी करवाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लूट की वारदात चिराना, उदयपुरवाटी निवासी रविंद्र माली के साथ हुई। वह सोमवार दोपहर को मुहाना मंडी में दुकानदारों को भुगतान करने आए थे। करीब दो बजे रुपयों से भरा बैग लेकर एक और दुकानदार को पैदल ही पेमेंट करने जा रहे थे। तभी पल्सर बाइक पर दो बदमाश आए। इनमें पीछे सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर व्यापारी रविंद्र के हाथों से बैग लूट लिया और वहां से भाग निकले।

हल्ला मचाने पर आसपास मौजूद अन्य व्यापारी वहां पहुंचे। इसके बाद मुहाना थाने में सूचना दी। पुलिस के मुताबिक लुटेरों ने हेलमेट लगा रखा था। उनकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। ऐसे में पुलिस लूट की जगह के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। जिसमें बदमाशों का हुलिया आया है। बैग में करीब एक लाख सत्तर हजार रुपए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें