फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई पावर बाइक की रफ्तार ने कुछ इस तरह ली इंजीनियर दोस्तों की जान

Wed, 16 Aug 2017 03:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
टीले पर पड़ी छात्र अमृत की लाश - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
बर्थडे पार्टी में दोस्तों के साथ एन्जॉय कर आउटिंग पर निकले एक इंजीनियरिंग छात्र और उसके साथी को जरा भी एहसास नहीं था कि चंद घड़ी बाद ही हाईपावर बाइक की तेज रफ्तार उनकी जिंदगी छीन लेगी।
विज्ञापन


ये घटना राजस्थान के जयपुर शहर के नजदीक शिवदासपुरा क्षेत्र में स्थित रिंग रोड की है, जहां ये छात्र तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे थे। बाइक की रफ्तार भी ऐसी थी कि छात्र हवा में उछलकर नाले के उस पार जाकर गिरा। वहीं दूसरा साथी नाले से पहले पड़ा मिला। दोनों छात्रों की जान चली गई। अब परिजन  विलाप कर रहे हैं और गम में डूब गए हैं।

पुलिस के अनुसार बीती देर रात करीब डेढ़ बजे रिंग रोड पर ये हादसा हुआ। हादसे का शिकार मूल रुप से भागलपुर, बिहार निवासी 19 वर्षीय आमिर हुसैन और नई दिल्ली निवासी 24 वर्षीय अमृत उज्जवल है। दोनों टोंक रोड पर सांगानेर सदर इलाके के दादिया गांव में पिंकसिटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक थर्ड ईयर के छात्र थे।
विज्ञापन

...और इस हालत में मिली दोनों छात्रों की लाश

नाले के दूसरी तरफ गिरा आमिर हुसैन - फोटो : Vishnu Sharma
पुलिस ने बताया कि कल 15 अगस्त को मृतक आमिर हुसैन का जन्मदिन था। इससे रात को आमिर ने अपने 5-6 साथियों के साथ मिलकर प्रतापनगर में सेक्टर 8 में किराए के कमरे पर पार्टी की। इनमें कुछेक ने शराब भी पी।

रात करीब पौने 12 बजे अमृत उज्जवल, आमिर हुसैन नशे में थे, जो अपने तीसरे साथी अभिनव मिश्रा के साथ एक मोटरसाइकिल पर आउटिंग पर निकले। वे अपने इंजीनियरिंग कॉलेज के पास पहुंचे जहां आसपास पहले से खड़ी अभिनव मिश्रा की बाइक को लिया।

इसके बाद अभिनव अपनी बाइक पर तथा आमिर हुसैन व अमृत दूसरी बाइक पर साथ बैठ गए। अभिनव के मुताबिक अमृत इतनी तेज बाइक चला रहा था कि वे आपस में बिछुड़ गए। इससे अभिनव अपने कमरे पर चला गया। काफी देर तक अमृत व आमिर कमरे पर नहीं पहुंचे तब दोस्तों को चिंता हुई।
विज्ञापन

यह देखकर पुलिस भी दंग रह गई, ​क्योंकि

हवा में उछली बाइक नाले के दूसरी तरफ गिरी - फोटो : Vishnu Sharma
वे उसी रिंग रोड पर साथियों को तलाश करने निकले। तब रिंग रोड पर बह रहे करीब पांच छह फीट चौड़े नाले के समीप मिट्टी के ढेर पर  उगी झाड़ियों के बीच अमृत लहूलुहान हालत में नजर आया। वह दम तोड़ चुका था। इससे साथी घबरा गए और फिर उन्होंने अमृत के साथ मौजूद आमिर को तलाश करना शुरु किया। लेकिन उसका पता नहीं चला।

​तब अभिनव और उसके दोस्त सांगानेर सदर थाने पहुंचे। तब ड्रेगन टॉर्च से देखने पर नाले के दूसरी तरफ बाइक और सड़क पर पड़ा आमिर नजर आया। यह देखकर पुलिस भी दंग रह गई। क्योंकि दोनों लाशों के बीच नाला बह रहा था। तब पुलिस ने शवों को मोर्चरी पहुंचाया। मृतक छात्रों के कॉलेज प्रबंधन, परिजनों को सूचना दी। अब परिजनों के यहां पहुंचने पर शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें