फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, रुरल कोर्ट में मिला लैटर

Thu, 10 Aug 2017 07:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
ये मिला लैटर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे पत्र ने आज कोर्ट परिसर में हड़कंप मचा दिया। आनन-फानन में पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता भी हाईकोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन


भारी संख्या में हथियारबंद पुलिस बलों ने कोर्ट परिसर को घेर लिया। वाहनों और आने जाने वाले लोगों की तलाशी शुरू कर दी। इससे लोगों में दहशत का माहौल हो गया। बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने का मामला राजस्थान के जोधपुर हाईकोर्ट का है। सूत्रों के मुताबिक यहां के एडीजे ग्रामीण कोर्ट में आज एक कागज मिला।

जिसमें 10 अगस्त को हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी होने की बात लिखी थी। इस पत्र के मिलने की खबर फैलते ही एकबारगी हाईकोर्ट परिसर और कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में मॉकड्रिल माना जा रहा था, लेकिन बाद में

पुलिस व अन्य प्रशासनिक मौके पर पहुंचे - फोटो : Vishnu Sharma
सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़, एसपी अमनदीप सिंह कपूर समेत आला अधिकारी हाईकोर्ट परिसर पहुंचे और चप्पे-चप्पे की तलाश शुरू की। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद हाईकोर्ट और परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाकर बम की जांच की गई।

शुरुआत में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा अलर्ट को देखते इसे पुलिस प्रशासन की मॉकड्रिल माना जा रहा था। लेकिन बाद में, एडीजे ग्रामीण कोर्ट में बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने का खुलासा हुआ। जिसे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए कोर्ट परिसर को पुलिस छावनी बना दिया और चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरु कर दी।

यह भी माना जा रहा हैं कि यह किसी सिरफिरे की कारस्तानी हो सकती है। पुलिस केस की जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें