फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के कट्टे में छिपा रखे थे साढ़े 31 लाख के नोट, पकड़े गए दो सगे भाई

Fri, 06 Oct 2017 06:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
साढ़े 31 लाख रुपए के नोट - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
गेहूं के कट्टे में छिपाकर ले जाई जा रही करीब साढ़े 31 लाख रुपए के नए नोटों की खेप पकड़ने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो युवकों को भी पकड़ा। जो कि सगे भाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने नोट जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी। यह मामला है राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके का। जहां पुलिस ने सूचना मिलने पर टोंक रोड पर टोलटैक्स पर बाइक सवार दोनों भाईयों को पकड़ा। थानाप्रभारी दीपक कुमार खंडेलवाल ने बताया कि पकड़े गए हनुमान और रामजीलाल दोनों भाई है। वे दोनों मोटरसाइकिल से टोंक के स्थित अपने गांव नरवारा से गेहूं के एक कट्टे में रुपयों की खेप छिपाकर जयपुर की तरफ आ रहे थे। तभी सूचना मिलने पर पुलिस ने टोलनाके पर उन्हें धरदबोचा।

तलाशी में कट्टे में करीब साढ़े 31 लाख रुपए के नोट मिले। जिनके बारे में पूछताछ की तो वे दोनों सकपका गए और स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। तब पुलिस ने नोट जब्त कर उन्हें हिरासत में ले लिया और आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी। जब्त लाखों रुपए के नोट 500 और 2 हजार रुपए के नए नोट है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया एक भाई गारमेंट्स की दुकान करता है वहीं दूसरा भाई टोंक में किराणे की दुकान करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें