फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चे का जादू-टोने से पता बताने का झांसा और यूं ठगा गया पिता

Mon, 23 Oct 2017 07:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
Fraud - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
करीब डेढ़ माह से लापता एक बच्चे का पता बताने के बहाने एक व्यक्ति ने बच्चे के पिता को  ठग लिया, लेकिन बच्चे के पिता की सूझबूझ से ही शातिर ठग पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान के जोधपुर जिले का। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजमेर के ब्यावर में रहने वाला शिवकुमार रैगर है। जोधपुर के गंगाणी कस्बे में रहने वाले भागीरथ जाट का बेटा हड़मान गत छह सितंबर को घर से लापता हो गया। इसकी गुमशुदगी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज करवाई। इसके बाद गुमशुदा बच्चे की तलाश के लिए फोटो पंपलेट राइका बाग बस स्टैंड और अन्य जगहों पर चिपका दिए।

इस दौरान आरोपी शिवकुमार ने बसस्टैंड पर पंपलेट देखकर ठगी की साजिश रची। उसने लापता बच्चे के पिता को फोन किया और जादू-टोने से लापता बच्चे का पता बताने दावा किया। बच्चे का पिता उसकी बातों में आ गया और उससे मिलने चला गया। इस दौरान आरोपी ने उसे झांसे में लेकर 1500 रुपए बतौर खर्चा हड़प लिए।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

फिर ऐसे आया पकड़ में

Fraud - फोटो : Demo pic
इसके बाद कल फिर से आरोपी शिवकुमार ने भागीरथ को फोन कर पांच हजार रुपए और मांगे।

संदेह होने पर भागीरथ ने पुलिस को सूचना दी और फिर आरोपी को घड़ाव नाम की जगह पर बुलाया। वहां पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा। मामले में आईओ एएसआई भारूराम ने बताया कि लापता बालक हड़मान का पता नहीं लगा है। वह संभवत: परिवार की डांट डपट से डर कर कहीं चला गया है। उसे पढ़ने का ज्यादा कहने पर वह घर से गया है। वह दसवीं में पढ़ता है। करवड़ थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें