फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आॅटोरिक्शा ड्राइवर बनकर दिन में रैकी की और फिर रात में वारदात को दिया अंजाम

Mon, 06 Nov 2017 07:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
राजधानी में देर रात  मोबाइल शॉप में नकबजनी कर लाखों रुपए के मोबाइल फोन चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पेशे से आॅटोरिक्शा चालक है। जिसने दिन में आॅटोरिक्शा चलाने के बहाने रैकी की और फिर रात को वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (पूर्व) कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धोबियों का मोड़, फतेह टीबा निवासी रोहित उर्फ सबलू उर्फ ओपो (27) है। वह मूल रूप से सागरपाड़ा, थाना साहिब नगर, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला है।

उसके कब्जे से किरायेशुदा घर एवं आॅटोरिक्शा में छिपाकर रखे 27 मोबाइल फोन और एक लेपटाॅप बरामद किया गया है। आरोपी आॅटोरिक्शा चलाने से पहले पेन्टर का काम करता था। आरोपी रोहित को आज कोर्ट में पेशकर एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

दस दिन पहले तोड़े थे दो दुकानों के ताले

रोहित उर्फ सबलू उर्फ ओपो - फोटो : Vishnu Sharma
डीसीपी ने बताया कि लगभग 10 दिन पहले जवाहर नगर इलाके में बर्फखाना मार्केट स्थित दो मोबाईल शाॅप का ताला तोड़कर लाखों रुपए के मोबाइल फोन चुराकर भाग निकला था। तब एसीपी आदर्श नगर मदन सिंह के निर्देशन में जवाहर नगर थाना प्रभारी जितेन्द्र गंगवानी के नेतृत्व में टीम गठित की।

पड़ताल में पुलिस को वारदात के वक्त के सीसीटीवी फुटेज सामने आए। जिसमें आरोपी रोहित का हुलिया सामने आया। वहीं, पुराने चोरी के मुकदमों का भी अनुसंधान किया। तब थानाप्रभारी गंगवानी को खड्डा बस्ती एवं फतेह टीबा के आसपास एक आॅटोरिक्शा चालक के पास काफी संख्या में मोबाईल फोन होने की जानकारी मिली। इस पर उसे कल लालकोठी के पास से धरदबोचा। पूछताछ में उसने वारदात करना बताया तब आज गिरफ्तार किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें