फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा छह की छात्रा को पहले घर लाया और फिर धमकी देकर की हैवानियत

Mon, 06 Nov 2017 06:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा घर के बाहर लगे नल से पानी भरने गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक आया और उसे अपने घर ले गया। यहां उसने धमकी देकर छात्रा से घिनौना काम किया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की है। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली कक्षा छह की छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप एक फर्म कर्मी पर है। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ मझोला थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।

पढ़ें:- फेसबुक के जरिए पहले प्यार, फिर बनाए संबंध, युवती ने उठाया जानलेवा कदम
 
पुलिस के अनुसार, मझोला थानाक्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाला व्यक्ति पेशे से मजूदर है। उसने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा छह की छात्रा है। वह शनिवार रात घर के बाहर लगे नल पर पानी लेने गई थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान पड़़ोस में रहने वाला फर्मकर्मी रेहान (21) छात्रा को अपने घर ले गया। आरोपी ने छात्रा से दुष्कर्म किया और विरोध जताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। 
विज्ञापन

highway gang rape
छात्रा घर पहुंची तो परिजनों को देखकर रो पड़ी। पूछताछ करने पर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई, परिजन विरोध जताने के लिए आरोपी के घर पहुंचे तो वह मौके से भाग निकला। मामले की शिकायत रविवार सुबह पुलिस से की गई। 

पढ़ें:- शादी का झांसा देकर किया रेप, गर्भवती हुई तो किया घिनौना काम, अब भुगता अंजाम

एसएचओ मझोला हरीशचंद्र जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें