फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा सप्लाई करना पड़ा महंगा, जिंदगी के 20 साल बीतेंगे जेल में

Wed, 13 Sep 2017 06:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एनडीपीएस कोर्ट ने आज एक गांजा तस्कर को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही, एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तस्कर गजानंद को कोटा शहर की गुमानपुरा थाना पुलिस ने साल 2011 में 40 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। तस्कर गजानंद के साथ रवि और दीपक नाम के दो तस्कर और तस्करी में शामिल थे। जो पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकले थे। मुख्य आरोपी गजानंद को आज कोर्ट ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। सजा के साथ कोर्ट ने एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन


विशिष्ट लोक अभियोजक संजीव विजय ने बताया कि गुमानपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अप्रेल 2011 में 40 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद कर तस्कर गजानंद को गिरफ्तार किया था। तब से यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें