एक फौजी ने आज छावनी क्षेत्र में एक पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना अलवर के कोतवाली थाना इलाके की है। यहां के मंगलासर छावनी में एक फौजी ने छावनी परिसर में स्थित पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, फंदा लगाने वाला सैनिक आंध्र प्रदेश के मुन्नाकी निवासी 37 वर्षीय एम नागार्जुन था।
आत्महत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और छावनी के अधिकारियों ने शव को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय स्थित मोर्चरी कक्ष में रखवाया है। यहां कोतवाली थाना पुलिस ने अधिकारियों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।