फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर चलती बाइक में ऐसा विस्फोट कि चिथड़ों में बंट गया जिंदा युवक

Wed, 27 Sep 2017 07:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
बाइक भी धमाके से नष्ट हो गई - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
हाइवे पर चल रही एक मोटरसाइकिल में अचानक तेज विस्फोट के साथ आग लग गई। पलक झपकते ही बाइक चला रहे युवक का शरीर कई हिस्सों में बंट गया और चिथड़े काफी दूर तक बिखर गए। 
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान में नागौर जिले के पादुकलां गांव का। जानकारी के अनुसार पादुकलां के नेशनल हाइवे 89 पर आज सुबह करीब 11 बजे एक युवक  मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी बाइक में अचानक धमाका हो गया। इससे बाइक के पार्टस और बाइक सवार युवक का शरीर कई हिस्सों में बंट गया और चिथड़े काफी दूर तक बिखर गए। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके की गूंज करीब आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे राहगीर भी सन्न रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी। धमाके का शिकार बने बाइक चालक का चेहरा व धड़ और शरीर के अन्य हिस्से करीब आधा किलोमीटर के एरिया में बिखरे मिले। घटना का पता चलते ही पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक के फ्यूल टैंक में आग लगी या फिर...

चिथड़ों में बंट गया जिंदा युवक - फोटो : amar ujala
बाइक भी धमाके से नष्ट हो गई। घटना की जानकारी होने पर एसपी पारिस देखमुख मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में नंबर प्लेट से बाइक जोधपुर की होना सामने आया है।

यह नंबर प्लेट आरजे 19 एसडी 8810 जोधपुर में गगाना धोलानाडा की बताया जा रही है। नंबर प्लेट के अनुसार बाइक मालिक सद्दाम शाह या सलीम शाह होने की बात सामने आई है। जिसकी पुष्टि करने में पुलिस जुटी हुई थी।

वहीं, बाइक में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। अंदेशा है कि बाइक के फ्यूल टैंक में आग लगी या फिर बाइक पर कोई विस्फोटक ले जाया जा रहा था। इस पड़ताल में पुलिस जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें