फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौटे छात्र तो उड़ गए होश, जानिए क्यों

Sat, 25 Mar 2017 04:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
यहां से सामान हुआ था चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री कालेज में दस विद्यार्थी परीक्षा देकर बाहर आए तो हक्के बक्के रह गए। परीक्षा कक्ष में जाने से पहले उन्होंने क्लास के बाहर अपना सामान रखवाया था। लौटे तो सब सामान गायब था। इसके बाद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


एक पीड़ित छात्र चैतन्य ने बताया कि शनिवार को उनका बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का फर्स्ट ईयर का पेपर था। पेपर देने से पहले वे क्लास रूम के बाहर अपना बैग और सामान गार्ड को संभलाकर गए। तीन घंटे के पेपर के बाद जब वे क्लास से बाहर आए तो उनका बैग और सारा सामान गायब था। जब गार्ड से पूछा तो उसने कोई भी जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। मेरे जैसे करीब दस छात्रों का सामान और बैग वहां से गायब हुआ था। बैग में मोबाइल आदि कीमती सामान था। 

 कालेज प्रशासन ने सीधे तौर पर कुछ भी जवाब देने से मना कर दिया। कालेज प्रशासन ने पहले पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बाद उनके बात करने के लिए कहा। कालेज प्रशासन ने इस बारे में किसी भी तरह की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि परीक्षा से पहले क्लास रूम में किसी भी तरह का सामान ले जाने की मनाही है। ऐसे में छात्रों से सारा सामान परीक्षा कक्ष के बाहर ही रखवाया जाता है। छात्रों का आरोप है कि इस तरह की चोरी को सीसीटीवी कैमरे में देख कर पता लगाया जा सकता है। प्रशासन इसमें ढ़िलाई बरतता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें