फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं कक्षा के छात्र को रास्ते में मिले 1500 यूरो, लौटाकर बन गया मिसाल

Fri, 05 Jan 2018 07:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सातवीं कक्षा का छात्र सूर्यप्रकाश - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
सातवीं कक्षा के एक छात्र को सड़क पर 1500 यूरो पड़े मिले। उसने ये राशि पुलिस को लौटाकर ईमानदारी की मिसाल दी। 
विज्ञापन

 
मामला राजस्थान के जयपुर का है। यहां एसओएस बालाग्राम में सातवीं कक्षा का छात्र सूर्य प्रकाश 20 दिसंबर को दूध लेने बाजार गया था। उसे रास्ते में ये विदेशी मुद्रा मिली। बालग्राम लौटकर उसने ये विदेशी मुद्रा ग्राम यूथ लीडर रमन्ना को सौंप दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद रमन्ना ने बालग्राम के निदेशकों को इसकी सूचना दी। फिर बालग्राम की अंजली भट्ट सूर्यप्रकाश को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल और अतिरिक्त प्रफुल्ल कुमार से मुलाकात कर यह विदेशी मुद्रा लौटा दी। सूर्य प्रकाश की ईमानदारी के लिए जयपुर के पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने पीठ थपथपाई। इस विदेशी मुद्रा की भारतीय रुपयों में कीमत करीब सवा लाख रुपए है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें