दिव्यम के पैरों पर चोट के निशान(गोले में)
- फोटो : amar ujala
दूसरा मामला बहरोड़ क्षेत्र के गांव दुघेड़ा स्थित राठ इंटरनेशनल स्कूल का है। यहां छोटी सी बात को लेकर कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले दिव्यम की टीचर द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई।
दरअसल स्कूल में पढ़ाने वाले अंग्रेजी के टीचर विक्रम सिंह के खिलाफ स्कूल में अफवाह फैल गई कि वह एक शादी समारोह में गए, जहां कुछ लोगों ने उनकी पिटाई की थी। इस बात से खफा हुए विक्रम सिंह ने बच्चों से पूछताछ की और तीन बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से सहमा हुआ एक बच्चा दिव्यम अग्रवाल अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
जिस पर परिजनों ने स्कूल के निदेशक बलवान यादव से संपर्क किया। जिन्होंने आज मामले की जानकारी लेकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।