फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल की रीडिंग कम करने की एवज में मांगी 50 हजार की रिश्वत, जेईएन गिरफ्तार

Thu, 07 Dec 2017 09:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली कंपनी के जेईएन को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने यह कार्रवाई राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में की।
विज्ञापन


टीम प्रभारी एडिशनल एसपी राजेंद्र ढिंढारिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार मीणा प्रताप नगर, सांगानेर जयपुर का रहने वाला है। वह श्रीगंगानगर में नेतेवाला जोधपुर डिस्कॉम में ग्रामीण उपखंड में जेईएन है। उसके खिलाफ होमलैंड सिटी, श्रीगंगानगर निवासी बलकरण सिंह बराड़ ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।

जिसमें बताया कि आरोपी राकेश कुमार ने बताया कि तुम्हारे ट्यूबवेल कनेक्शन में मीटर रीडिंग कम बता रहा हूं। तुम्हारे तीन लाख रुपए पेनल्टी लगेगी। यदि मुझे 70 हजार रुपए दे दो तो मामला रफा—दफा हो जाएगा। शिकायत के सत्यापन के बाद आज परिवादी बलकरण को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेकर बुलाया। इसके बाद ज्योंही जेईएन राकेश कुमार मीणा ने रिश्वत की रकम को लिया। एसीबी ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें