फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली चलाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव धौलड़ी में बुधवार रात एक व्यक्ति ने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति पर गोली चला दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जानी थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र शर्मा के अनुसार गांव धौलड़ी निवासी परवेज बुधवार रात अपने घर के निकट खड़ा था। इस दौरान गांव का ही फिरोज वहां आया। उसने परवेज से गालीगलौज कर दी। इसका विरोध करने पर फिरोज ने परवेज पर गोली चला दी। जिसमें परवेज बमुश्किल बाल-बाल बचा। गोली की आवाज सुनकर आए ग्रामीणों को देख फिरोज भाग निकला। पीड़ित परवेज ने थाने में फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी फिरोज को धौलड़ी मार्ग से प्रयुक्त तमंचे समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें