फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत बेटे ने 70 साल की मां की बेरहमी से पीटकर कर मार डाला, गिरफ्तार 

Fri, 07 Jul 2017 03:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आरोपी बेटा गिरफ्त में - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत होकर 70 साल की बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। अलवर जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र के गांव सौकरी में यह वारदात हुई।
विज्ञापन


गत 25 जून को आरोपी विजयराम जाटव ने काफी शराब पी रखी थी। तब आपसी कहासुनी के बाद विजयराम ने अपनी पत्नी और बच्चों को बुरी तरह मारपीट करना शुरु कर दिया। तभी आरोपी विजयराम जाटव की 70 वर्षीया मां रामा देवी बीच बचाव करने आई।

उसने शराबी बेटे विजयराम से अपनी बहू और पौतों को छुड़ाने की कोशिश की। इस पर विजयराम ने अपनी मां रामा देवी पर ही दराती से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। विजयराम वहां से भाग गया। घायल रामा देवी को जयपुर के SMS अस्पताल में रेफर कर दिया था। जहां, रामादेवी ने बुधवार रात को दम तोड़ दिया। उसके खिलाफ पत्नी मुंद्रा देवी ने खेड़ली थाने में सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


आज खेड़ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर फरार होने की सूचना मिलने पर खेड़ली थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस टीम ने आरोपी विजय राम जाटव को मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। वह शराब पीता था। बेरोजगार रहता था। इससे वह कई बार धर्म परिवर्तन कर चुका था। पुलिस वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें