आईपीएल 2017 में बैंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को रॉयल चैंलेंज बैंगलौर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे छह सटोरियों को जयपुर में पश्चिम जिले की पुलिस ने पकड़ लिया।
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के चौमूं थाना पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए सटोरियों के कब्जे से 43 मोबाइल फोन, 1 लेपटॉप, एक टीवी, एक बैटरी इनवर्टर व लाखों रुपए की खाईवाली के हिसाब किताब की डायरी बरामद की है।
डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सटोरिए शहजाद, सागर, कानाराम, पंकज, सुरेंद्र व महेश है। रविवार को चौमूं थाने के स्पेशल टीम के कांस्टेबल पवन काजला को रॉयल चैंलेंज बैंगलौर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए क्रिकेट मैच पर सट्टा खेले जाने की सूचना मिली थी।