स्कूल की ओर से आयोजित ट्यूर पर एक रिसोर्ट में पिकनिक मनाने गई मासूम छात्रा अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बाद वह जिस हाल में मिली, उसे देख सबके होश उड़ गए।
यह बच्ची रिसोर्ट में गंदे पानी के टैंक में मृत मिली। यह देखकर वहां मौजूद बच्चों और टीचर्स में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचे। शव को एक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जिसका कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल यह पता नहीं चला सका कि मौत की वजह महज एक हादसा है या फिर कोई साजिश।
यह मामला है राजधानी जयपुर के भांकरोटा थाना इलाके का। पुलिस के अनुसार 9 वर्षीया छात्रा प्रियंका आर्मी एरिया, वैशाली नगर की रहने वाली थी। उसके पिता सीताराम इंडियन आर्मी में 3 ग्रेनेडियर में पोस्टेड है।
खेलते खेलते गायब हो गई...
demo pic
- फोटो : Demo pic
मृतका प्रियंका नित्यानंद नगर, वैशाली नगर स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी। जहां स्कूल प्रबंधन छोटी क्लास के स्टूडेंट्स को पिकनिक ट्यूर पर अजमेर रोड पर कंचन केसरी रिसोर्ट पर लेकर गया था। दोपहर करीब 2 बजे प्रियंका अचानक खेलते खेलते गायब हो गई।
जब वह नजर नहीं आई तब साथी बच्चियों ने टीचर्स को सूचना दी। उसकी तलाश शुरु हुई तभी रिसोर्ट परिसर में ही बने गंदे पानी के टैंक में पानी की सतह पर सिर व बाल नजर आए। संदेह होने पर कुछ लोग अंदर उतरे तब वह कोई और नहीं, बल्कि गायब हुई छात्रा नजर आई। सूचना मिलने पर भांकरोटा थाना पुलिस भी आ गई और तफ्तीश शुरु कर दी।