भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरपंच को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सरपंच ने यह रिश्वत एक शख्स को जमीन का पट्टा देने के एवज में ली थी। यह कार्रवाई एसीबी की जयपुर स्पेशल यूनिट 2 ने जयपुर के चौमूं इलाके में की।
एसीबी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बसंत कुमार सैनी है। वह महारकलां ग्राम पंचायत का सरपंच है। रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद एसीबी की टीम आरोपी सरपंच बसंत कुमार को सामोद थाने ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
एसीबी के अनुसार सामोद इलाके में रहने वाले एक शख्स ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि महारकलां ग्राम पंचायत का सरपंच बसंत कुमार सैनी उसे जमीन का पट्टा देने के लिए रिश्वत मांग रहा है।