अनजान महिलाओं को काम पर रखना बुजुर्ग महिला को काफी महंगा पड़ गया। नौकरी पर रखे जाने के अगले ही दिन दोनों महिलाएं घर से सात लाख रुपये के जेवरात उड़ाकर ले गई।
पीड़िता को जब तक अपनी गलती का अहसास हुआ तब तक काफी देर हो चुकी थी। फिलहाल आनंद विहार थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की छानबीन कर रही है। वहीं आनंद विहार थाना पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर दोनों आरोपी महिलाओं का हूलिया पूछकर उनकी तलाश कर रही है।