फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को आश्रम में साध्वी को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 07 Sep 2017 02:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
आश्रम में मौजूद एक साध्वी को आधी रात अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। वारदात के बाद पुलिस हरकत में आई और अलग-अलग टीमें बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्यारे अभी पुलिस पकड़ से दूर है।
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान में अलवर जिले के मुंडावर थाना इलाके का है। जहां भगोला गांव में आश्रम में कल भजन कीर्तन का कार्यक्रम था। इसी दौरान साध्वी भी इसी भजन कीर्तन में शामिल हुई थी। इसके बाद वहीं ठहर गई। आज सुबह साध्वी की कमरे में लहूलुहान हालत में लाश मिली। उनके सिर में गहरी चोटों के निशान थे। वारदात का पता चलते ही वहां सनसनी मच गई।

सूचना मिलने पर मुंडावर थानाप्रभारी और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद डॉग स्क्वायड, एफएसएल की टीम को बुलाया गया। मौका मुआयना करने के बाद शव को मुंडावर के अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक साध्वी के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

एक युवक को देखा गया था, जो कि साध्वी को लेकर....

हत्या - फोटो : Demo pic
स्थानीय लोगों का कहना है की कल देर शाम तक एक साध्वी के साथ एक युवक को देखा गया था। जो कि साध्वी को लेकर आश्रम में आया था। वह घटना के वक्त से ही गायब है। पुलिस हत्या में संदेह जताया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि साध्वी की डंडे से पीट—पीटकर मारा गया है। वारदात के बाद भागोला गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। आश्रम के बाहर स्थानीय लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया और कुछ सामाजिक संगठनों ने शीघ्र ही हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें