फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मदद के लिए पहुंचा बेटा, फिर इस हादसे ने ली दोनों की जान

Wed, 27 Dec 2017 04:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मुसीबत में फंसे पिता की मदद के लिए बेटा पहुंचा। फिर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसमें दोनों की जान चली गई। 
विज्ञापन


बीती देर रात को जोधपुर-बाड़मेर रोड पर भांडू गांव से दूर कटारड़ा चौराहा के पास एक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। बोरानाड़ा थाना पुलिस के अनुसार हादसे के शिकार भीमाराम जाट (42) और उनका बेटा कैलाश (20) है। वे सर ग्राम पंचायत के बासनी जूठा महलों की ढाणी के रहने वाले थे। 

सोमवार रात को भीमाराम जाट अपने ट्रेलर में सीमेंट के कट्टे भरकर जोधपुर आ रहा था। देर रात करीब 12 बजे रास्ते में ट्रेलर खराब हो गया। भीमाराम ने मदद के लिए अपने बेटे कैलाश को फोन कर दूसरा ट्रेलर लेकर बुलवाया। कैलाश अपने पिता भीमाराम के पास पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ट्रेवल बस ने खराब ट्रेलर के पीछे से टक्कर मार दी, इससे पिता-पुत्र

accident - फोटो : Demo pic
दोनों जने खराब ट्रेलर को दूसरे ट्रेलर से टोचिंग करके ले जा रहे थे। इस बीच टोचिंग पाइप में कुछ परेशानी आ गई। इसे देखने के लिए वे ट्रेलर से नीचे उतरे। दोनों इस दिक्कत को दूर कर रहे थें तभी चौहटन से जयपुर की तरफ जा रही एक ​वीडियोकोच ट्रेवल बस ने खराब ट्रेलर के पीछे से टक्कर मार दी।

इससे ट्रेलर के आगे खड़े भीमाराम और उनका बेटा कैलाश जाट ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना पर बोरानाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों की मौत हो गई। 

हादसे में पिता-पुत्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। बोरानाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर और प्राइवेट बस को जब्त कर लिया। बस ड्राइवर चैनाराम को भी हिरासत में ले लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें