अलवर में अज्ञात वहां की टक्कर से रामगढ थाने के हैड कांस्टेबल की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस के जवान को घायल अवस्था में इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।
मृतक जयसिंह नयाबास माचाड़ी निवासी था और रामगढ थाने में 7 महीने से कार्यरत था। जयसिंह सरकारी काम से अलवर आया हुआ था। इसी दौरान देर रात बाइक से वापस रामगढ लौट रहा था। तभी एमआईए थाना क्षेत्र के बगड़ तिराया राजमार्ग स्थित गौशाला के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक टक्कर मार दी। सूचना पर एमआईए थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में घायल जयसिंह को अलवर सामान्य अस्पताल ले लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।