फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हैडकांस्टेबल 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 14 Jul 2017 01:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक कार्रवाई करते हुए हैड कांस्टेबल महिपाल सिंह को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिपाल सिंह भीलवाड़ा जिले के बदनौर थाने में पदस्थापित है।
विज्ञापन


उसके खिलाफ परिवादी गणपत सिंह ने एसीबी थाने में यह शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके व उसके परिवार के साथ हुई मारपीट का मुकदमा गणपत ने बदनौर पुलिस थाने में दर्ज करवाया था। जिसमें कार्रवाई करने की एवज में हैड कांस्टेबल महिपाल सिंह 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है।

इस पर एसीबी भीलवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में मांग का सत्यापन करवाया गया। इसके बाद आज परिवादी को रिश्वत की राशि आठ हजार रुपए लेकर बदनोर थाने के हैड कांस्टेबल महिपाल सिंह के पास भेजा गया। जहां रिश्वत लेते ही एसीबी टीम ने हैड कांस्टेबल को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें