दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। ये हादसे अलवर और अजमेर में हुए हैं।
पहला हादसा राजस्थान के अजमेर से जुड़ा है। रामगंज थाने के एएसआई जितेन्द्र कुमार ने बताया कि आज अलसुबह ब्यावर हाईवे पर अहमदाबाद से दिल्ली चलने वाली विडियोकोच बस का टायर पंक्चर हो गया था। चालक पाली निवासी नारूलाल बंजारा, खलासी डूंगरपुर निवासी दीपक और यात्री अहमदाबाद निवासी विकास टायर बदल रहे थे। इसी दौरान तेज गति में आए ट्रक ने पहले बस को टक्कर मारी और उसके बाद उन्हें कुचलते हुए गड्ढे में गिर गया। हादसे में नारूलाल, दीपक और विकास की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। एएसआई जितेन्द्र ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।