तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती—2013 का संशोधित परिणाम 15 दिन में जारी किया जाएगा। संशोधित परिणाम जारी होने से राज्य में लगभग 8000 बेरोजगार शिक्षकों को नियुक्तियां मिल सकेगी।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में आज हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी, पंचायती राज विभाग के संयुक्त शासन सचिव आरएस मक्कड़ व उप शासन सचिव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।