फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर चोरों का हल्लाबोल, लाखों के जेवर व नकदी पार

Tue, 25 Jul 2017 05:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीती देर रात एक रिटायर्ड प्रिंसिपल के मकान में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपए के आभूषण व नकदी चुरा ली।
विज्ञापन


यह वारदात राजस्थान के अलवर जिले के बड़ौदामेव इलाके में हुई। चोरी गया माल करीब नौ लाख रुपए बताया जा रहा है। बड़ौदामेव पुलिस ने बताया कि नकबजनी की वारदात मोकलहेड़ी गांव में रहने वाले रिटायर्ड प्रिंसीपल बृजलाल शर्मा के घर में हुई।

बीती देर रात को वह अपने घर में सो रहे थे। आज सुबह उठकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों व बक्सों के भी ताले टूटे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 23 तोला सोने और दो किलो चांदी के जेवरात चोरी

chori - फोटो : amarujala
​जानकारी के अनुसार चोर करीब 23 तोला सोने और दो किलो चांदी के जेवरात तथा करीब 40 हजार रुपए नगद बटोरकर ले गए। पीड़ित बृजलाल 31 जून को ही सेवानिवृत्त हुए हैं। चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में आए दिन चोरी की वारदातें होती रहती हैं, लेकिन बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रहती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें