फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के हादसे से नहीं लिया सबक, लूटने पहुंच गए...

Tue, 25 Jul 2017 05:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पाकिस्तान में पिछले दिनों सड़क पर पलटे टैंकर से डीजल लूटने के दौरान हुए हादसे से अभी भी सबक नहीं लिया। टैंकर पलटने के दौरान डीजल लूटने से लोग नहीं चूक रहे है।   
विज्ञापन


मामला राजस्थान के जोधपुर के फलौदी रोड का है। यहां लोर्डियां गांव के समीप सुबह रेलवे के लिए डीजल लेकर जा रहा टैंकर पलट गया। टैंकर से डीजल रिसने पर लोग बाल्टियां व जरिकेन लेकर पहुंच गए। जिसको जितना हाथ लगा ले गए। सूचना पर फलौदी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों का खदेड़ा। गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह का कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

 
Trending Videos
विज्ञापन

पाक में हुआ था भयावह हादसा

पाकिस्तान में टैंकर हादसा - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि पिछले दिनों पाकिस्तान के पंजाब में ऐसी ही एक घटना हुई थी, जिसमें 148 लोगों की जान चली गई थी। वहां सड़क पर डीजल का टैंकर पलट गया था और डीजल रिसने लगा। पता लगने पर लोग उसे लूटने पहुंच गए। इस दौरान किसी ने धुम्रपान के लिए माचिस जलाई तो डीजल ने आग पकड़ ली और इसकी जद में सैकड़ों लोग आ गए। 148 की मौत हो गई तथा कई झुलस गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें