फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर खड़ी थी तीन बसें, अंधेरे में हुआ ऐसा हादसा कि मचा हड़कंप

Sun, 31 Dec 2017 03:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
साजिश या हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन
सरकारी बस स्टैंड पर खड़ी तीन रोडवेज बसों में आज अलसवेरे कुछ ऐसा हादसा हुआ कि हड़कंप मच गया, लेकिन समझ नहीं आया कि यह सब कुछ हुआ कैसे। कोई बोल रहा है साजिश तो कोई बता रहा है महज हादसा।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज मामला है राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ तहसील का। जहां कस्बे के बस स्टैंड पर आज तड़के अचानक रोडवेज बसों में आग लग गई। देखते ही देखते तीन बसें खाक हो गई। मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल भी मौके पर पहुंची और करीब ढ़ाई घंटे बाद आग बुझी। 

कुशलगढ़ थाना पुलिस के अनुसार आज तड़के शहीद भगत सिंह बस स्टैंड पर खड़ी तीन रोडवेज बसों में आग लगने की सूचना मिली थी। आग की लपटें तेजी से एक बस से दूसरी बस तक पहुंच गई। इससे तीनों बसें धू धू कर जलने लगी। यह मंजर देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में सनसनी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश या हादसा...

तीन रोडवेज बसों में आग - फोटो : social media
बसों में आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई और इस दौरान किसी ने पुलिस एवं दमकल को सूचना दी।

सूचना मिलने पर तहसीलदार, नगरपालिका चेयरमैन सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक आग बुझ चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि सर्दी से बचने के लिए जलाए अलाव से चिंगारी पास खड़ी बस तक पहुंच गई और फिर देखते ही देखते आसपास खड़ी दो और बसों को आग ने अपनी जद में ले लिया। 

दूसरी तरफ, इस घटना के पीछे आसामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस दोनों ही आधार पर जांच कर रही हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें