फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले किराएदार बन ठहरे बदमाश, फिर थाने से चंद दूरी पर लूटा 27 किलो सोना 

Sun, 28 Jan 2018 06:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
KOTA - फोटो : SELF
विज्ञापन
मणप्पुरम गोल्ड लोन फर्म में 22 जनवरी को दिनदहाड़े रिवॉल्वर दिखाकर करीब 27 किलो सोना लूट की वारदात में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम देने के लिए करीब एक माह पहले ही यह गैंग कोटा शहर में आ गई थी।
विज्ञापन


यहां अलग—अलग मकान बदले और किराए पर रहकर मणप्पुरम गोल्ड लोन फर्म की रैकी की। पूरी तैयारी करने के बाद चारों लुटेरों ने बेखौफ होकर नयापुरा थाने से डेढ़ सौ मीटर दूरी पर 27 किलो सोना महज पांच मिनट में लूट लिया।

जिसकी बाजार कीमत करीब सात करोड़ रूपए है। इसके बाद मोटरसाइकिलों पर बैठकर सात थाना इलाकों से होकर आसानी से भाग निकले। मामले में सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों का सिर्फ धुंधला हुलिया सामने आया है, लेकिन अभी तक पुलिस खाली हाथ है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ग्राहक बनकर गोल्ड लोन कंपनियों की रैकी

सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश - फोटो : Vishnu Sharma
पुलिस के मुताबिक कोटा के अलग-अलग इलाकों में किराए पर मकान लेकर ठहरने के बाद बदमाशों ने फर्जी दस्तावेजों से दो मोटरसा​इकिलें, मोबाइल फोन और सिम खरीदीं। इस दौरान लुटेरे शहर के करीब सात थाना इलाकों में घूमकर रैकी करते रहे।

लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। गिरोह ने ग्राहक बनकर शहर की गोल्ड लोन कंपनियों की रैकी की और वारदात कर भागने के रास्ते चिन्हित किए। वारदात के लिए बदमाशों ने अनंतपुरा थाना इलाके से दो बाइकें खरीदी थी और वारदात के बाद इन्हीं मोटरसाइकिलों से भाग निकले। फिर उन्हें वहीं लावारिस पटककर चले गए। पुलिस ने वारदात में बिहार की गैंग का हाथ होने का अंदेशा जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें