फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी से लेकर आया था स्मैक, यहां बेचते साथी के साथ पकड़ा गया

Wed, 06 Dec 2017 02:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
मादक पदार्थ बेचते गिरफ्तार दोनों आरोपी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
राजधानी में मादक पदार्थों की तस्करी करने में शामिल दो युवकों को पुलिस ने रंगे हाथों धरदबोचा। इनमें एक आरोपी मध्यप्रदेश से स्मैक की सप्लाई करने आया था। इनके कब्जे से पुलिस करीब एक लाख रुपए और 185 ग्राम स्मैक बरामद की है। 
विज्ञापन


डीसीपी जयपुर नार्थ सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सौरभ अग्रवाल उम्र 30 साल सीताराम बाजार, गया गुरू की गली, ब्रह्मपुरी बस स्टेण्ड के पास का रहने वाला है। वहीं, दूसरा आरोपी कालूलाल तंवर उम्र 28 साल निवासी गांव बरखोड़ा थाना भोजपुर तहसील खिलचीपुर जिला राजगढ़, मध्यप्रदेश का रहने वाला है।

जयपुर शहर उत्तर में मादक पदार्थों की बढ़ती हुई अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एडिशनल डीसीपी समीर कुमार दूबे के निर्देशन में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर ब्रह्मपुरी थानाप्रभारी रामकिशन विश्नोई के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
बीती देर शाम को दो युवकों के पौण्ड्रिक पार्क गायत्री मन्दिर के पास स्मैक बेचे जाने की सूचना मिली थी। इस पर एएसआई सोमदत्त, स्पेशल टीम के हैडकांस्टेबल साबिर खान, कांस्टेबल हनुमान, अनवर अहमद, सुबे सिंह, त्रिलोक सिंह, मोहम्मद साजिद, कृष्णकुमार व दुर्गदत्त की टीम ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 185 ग्राम स्मैक व 1 लाख 12 हजार रुपए नगद बरामद किए गए।

आरोपी कालूलाल जयपुर में स्मैक की सप्लाई करता है। धारा 8/21 NDPS ACT का मुकदमा दर्ज कर केस का अनुसंधान आमेर थानाप्रभारी नरेन्द्र सिंह द्वारा किया जा रहा है। आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें