फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुरा ट्रांसफार्मर ब्लास्ट मामला: संभागीय आयुक्त आज लेंगे पीड़ित और अधिकारियों के बयान

Thu, 21 Dec 2017 02:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
मौके पर ऐसा था नजारा - फोटो : File photo
विज्ञापन
देवउठनी एकादशी पर एक शादी समारोह के दौरान ट्रांसफार्मर ब्लास्ट मामले में कार्रवाई में तेजी आ सकेगी। इस दर्दनाक हादसे में महिलाओं व बच्चे-बच्चियों समेत करीब 21 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। जयपुर के सम्भागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह घटना की जांच के संबंध में आज जिले के विराटनगर उपखण्ड कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


जहां वह 31 अक्टूबर को शाहपुरा के खातोलाई गांव स्थित ढाणी गुर्जरान तन में ट्रांसफार्मर फटने से हुए दर्दनाक हादसे की जांच के लिए जेवीवीएनएल तथ आरवीपीएनएल के पदस्थापित संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान लेंगे। यह बयान उपखण्ड अधिकारी कार्यालय विराटनगर में लिए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह ने विराटनगर के उपखण्ड अधिकारी को इस सम्बंध में निर्देश देते हुए जेवीवीएनएल और आरवीपीएनएल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आज सुबह एसडीएम कार्यालय, विराट नगर पर उपस्थित होने को कहा था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

हादसे के प्रभावितों के कल होंगे बयान, ये होंगे शामिल

घटनास्थल पर पड़ी लाशें और स्थानीय लोग - फोटो : FILE PHOTO
जिनमें अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं जीएसएस पर पदस्थापित समस्त स्टाफ, प्रश्नगत ट्रांसफार्मर के रख-रखाव के लिए उत्तरदायी कर्मचारी व अधिकारी तथा सम्बंधित समस्त अभियंताओं को पाबंद किया गया। 

जानकारी के अनुसार इस प्रक्रिया के बाद डिवीजनल कमिश्नर राजेश्वर सिंह कल शुक्रवार को सुबह 10 बजे से गांव बाघावास चौरासी स्थित अटल सेवा केन्द्र पर हादसे में प्रभावित एवं सम्बंधित पक्षों की सुनवाई कर बयान लेंगे। जिसमें दुर्घटना से पीड़ित, हादसे के वक्त वहां मौजूद एवं प्रभावित व्यक्ति या अन्य ऐसे कोई व्यक्ति जिनके बयान इस जांच में सहयोगी होंगे। इसके अलावा जनप्रतिनिधि मौजूद रह सकेंगे। बयान के दौरान यदि किसी ने पहले भी ऐसे ट्रांसफार्मरों के संबंध में कोई शिकायतें की होंगी, ऐसे दस्तावेज भी मांगें जाएंगे।

इससे पहले 31 अक्टूबर को हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने शाहपुरा के एक्सईएन पीएल यादव व विराटनगर के एईएन आरके परेवा को निलंबित कर दिया था। साथ ही, मामले की जांच संभागीय आयुक्त से करवाने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा हादसे में प्रभावित मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा राशि दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें