दोस्ती को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने फेसबुक फ्रेंड की फोटो को एडिट कर उसे अश्लील बना दिया। जानिए उसके बाद क्या हुआ।
घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की है। युवती का आरोप है कि उसकी फेसबुक पर ऋषभ कपूर नाम के एक लड़के से दोस्ती हो गई। जो ग्वालियर में आर्टिफिशियल ज्वैलरी का काम करता है।
पढ़ें:- दूल्हे के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, दी धमकी
कई साल तक चैटिंग होती रही। आरोप है कि इस बीच आरोपी युवक ने उसके फेसबुक वॉल से फोटो लेकर उन्हें एडिट कर दिया और उन्हें अश्लील बना दिया। एक दिन आरोपी युवक ने उसे मिलने के लिए बुला लिया।
आरोप है कि उसने इस दौरान उसे एडिट की गई अश्लील फोटो को दिखाकर ब्लैकमेल किया। इस पर पीड़ित लड़की ने उसे 10 लाख रुपये और जेवर दे दिए। लेकिन आरोपी फिर भी नहीं माना।