फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

925 करोड़ की बैंक डकैती के प्रयास की वारदात में मिला ये अहम Clue

Wed, 07 Feb 2018 02:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
एक्सिस बैंक: सीसीटीवी तस्वीरें - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी 925 करोड़ की बैंक डकैती के प्रयास के मामले में पुलिस को जांच में अहम सुराग मिला है। 
विज्ञापन



राजधानी जयपुर के सी-स्कीम में एक्सिस बैंक की चेस्ट ब्रांच में डकैती का प्रयास पुलिस के एक कांस्टेबल की सूझबूझ और जांबाजी के कारण नाकाम हो गया। अब पुलिस को इस जांच में इस घटना को लेकर सुराग मिलने शुरू हो गए हैं। 

अब तक की जांच में सबसे अहम खुलासा यह कि नोट भरने के लिए बदमाश आटे के चार प्लास्टिक कट्टे लेकर आए थे। ये कट्टे अजमेर जिले के एक गांव से वे लेकर आए थे। इन्हें वे भागत समय मौके पर ही छोड़कर भाग गए थे। इन कट्टों पर लगे मार्का निशान के आधार पर पुलिस टीम अजमेर के उस गांव तक जा पहुंची। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ, पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार, डीसीपी क्राइम विकास पाठक और डीसीपी योगेश दाधीच के निर्देशन में पांच पुलिस टीमों का गठन किया है। इसके अलावा कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और स्पेशल तकनीक सेल भी जांच में मदद कर रही है।

925 करोड़ रूपए लूटने के लिए यूं हुई थी वारदात

रियल हीरो: पुलिस कांस्टेबल सीताराम - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर भी चिन्हित किए है। जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त इनोवा कार का अभी तक पता नहीं चला है। हालांकि, कार पर लगी नंबर प्लेट नागौर जिले की होना सामने आया है।

इस पर अजमेर रेंज में अजमेर, नागौर व आसपास के ​जिलों में पुलिस टीमें भेजी गई है। हाइवे पर टोल नाके पर सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। उल्लेखनीय है कि रमेश मार्ग, सीस्कीम में एक्सिस  बैंक की चेस्ट ब्रांच में सोमवार देर रात करीब ढाई बजे इनोवा कार में सवार 13 बदमाशों ने डकैती डाली थी।

इस बैंक में सुरक्षा गार्ड प्रमोद को रिवॉल्वर दिखाकर बंधक बना लिया और वहां लॉकर में रखे करीब 925 करोड़ रूपए लूटने की कोशिश की। इसी बीच बैंक की गार्ड ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल सीताराम ने सीसीटीवी के मॉनीटर पर हलचल देखकर हौंसला दिखाया और एक खिड़की की आड़ लेकर सुराख से एक गोली चला दी।

 
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने रिजर्व बैंक अधिकारियों के साथ ली मीटिंग

इस एक्सिस बैंक में हुई थी वारदात - फोटो : Demo pic
इससे बदमाशों में हड़कंप मच गया और वे उसी वक्त वहां लोहे की एक सब्बल और आटे के प्लास्टिक कट्टे वहीं छोड़कर भाग निकले। इसके बाद करीब पौने 3 बजे सूचना मिलने पर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के ​अधिकारी मौके पर पहुंचे। नाकाबंदी करवाई गई। बैंक प्रबंधन को सूचना दी। 

वहीं, वारदात के बाद पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की। जिसमें कमिश्नरेट के अन्य उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। इस मीटिंग में पुलिस कमिश्नर ने बैंक परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों और केश को लेकर जारी गाइड लाइन को फॉलो करने की बात कही।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें