फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली जेल से फरार हुआ हत्या का दोषी, उम्रकैद की सजा काट रहा था

Wed, 03 Jan 2018 04:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा एक बंदी खुली जेल से फरार हो गया। घटना से जेल प्रहरियों में हड़कंप मच गया। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तब खुली जेल इंचार्ज शिवदास शर्मा ने सांगानेर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फरार आरोपी राजेंद्र मीणा है। वह अलवर जिले में ग्राम सकट, पुलिस थाना टहला का रहने वाला है। वह हत्या के मामले में आजीवन कैद की सजा काट रहा है। अच्छे आचरण के चलते राजेंद्र मीणा को सांगानेर स्थित खुली जेल में शिफ्ट किया गया था।

वह कल सुबह 8 बजे मौका पाकर खुली जेल से चला गया। इसके बाद वापस नहीं लौटा। वहां मौजूद स्टॉफ ने खुली जेल में रहने वाले बंदियों की गिनती की। तब आरोपी राजेंद्र मीणा गायब मिला। यह देखकर जेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें