स्कूल, कॉलेज या फिर प्रतियोगी परीक्षाओं में नकलचियों के पकड़े जाने की खबर आमतौर मिलती रहती है, लेकिन इस बार पुलिसकर्मी नकल करते पकड़े गए हैं।
मामला राजधानी जयपुर के पुलिस कमिश्नरेट का है, जहां आज हैडकांस्टेबल से सहायक पुलिस निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए परीक्षा केंद्र जयपुर में बनीपार्क स्थित पारीक कॉलेज में रखा गया था। एएसआई के 146 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 249 हैडकांस्टेबल परीक्षा में शामिल हुए।