फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा था या प्रोपर्टी डीलर, अनुष्ठान के बाद यूं लगा जाता था चपत

Sun, 07 Jan 2018 02:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
इनसेट में बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुत्र प्राप्ति, गृह क्लेश से मुक्ति के लिए ये बाबा पहले अनुष्ठान करवाता। फिर विश्वास जमाकर प्रापर्टी में इन्वेस्ट करवाने के नाम पर ठगी करता। ऐसे हाईप्रोफाइल बिजनेसमैन बाबा को पुलिस ने धर दबोचा है।
विज्ञापन


कथित  बाबा का नाम विजय जग्गा है। उस पर इसके खिलाफ चूरू और कोटा में ठगी करने का आरोप है। पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि बाबा ने इन दोनों जिलों के साथ ही झुंझुनूं, सीकर और बारां आदि में भी ठगी की है। राजस्थान पुलिस ने इस कथित बाबा को मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के केलासर से पकड़ा है।

इस कथित बाबा के खिलाफ कोटा के गुमानपुरा थाना में सात लाख रुपए और चूरू के कोतवाली थाने में 20 लाख रुपए की ठगी के मामले दर्ज है। चूरू में अज्ञात बाबा के नाम मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी के बैंक अकाउंट को ट्रेस करते हुए उस तक पहुंची और फिर मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से उसे पकड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं करता था ठगी

- फोटो : DEMO PHOTO
जानकारी के मुताबिक बाबा का लोगों को ठगने का अपना अलग तरीका था। आरोपी ने अपने आप को बाबा के तौर पर प्रचारित कर रखा था। वह लोगों की समस्याएं दूर करने के नाम पर उनसे अनुष्ठान करवाता। 
 
जब लोग उसके झांसे में आ जाते ​तो वह उनसे बड़े शहरों में जमीन-जायदाद में इन्वेस्ट के नाम पर पैसा लेता और गायब हो जाता। चूरू में दर्ज एक मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में और भी वारदातें खुलासा हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें