फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 गोलियां मारकर ज्वैलर की हत्या, पंजाब में अरेस्ट 2 शॉर्प शूटर्स 

Sun, 04 Feb 2018 07:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
एक ज्वैलर की 7 गोलियां मारकर हत्या कर चांदी के आभूषण लूटने की वारदात पंजाब के तीन शार्प शूटर्स ने की थी। इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो शॉर्प शूटर्स को पंजाब से धरदबोचा। जबकि एक बदमाश फरार है।
विज्ञापन


हत्या और लूट की यह वारदात राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में दो माह पहले हुई थी। एसपी हरेंद्र महावर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साहिल उर्फ शंटी विश्नोई उम्र 21 साल व बलकरण सिंह उम्र 22 साल है। ये दोनों फाजिल्का, पंजाब के रहने वाले है।

जबकि वारदात में शामिल अंकित भादू उम्र 26 साल फरार है। वह भी फाजिल्का, पंजाब का रहने वाला है। उसकी तलाश जारी है। आरोपी अंकित के खिलाफ लूट, हत्या और डकैती के करीब 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। वहीं, बलकरण के खिलाफ भी मारपीट, एनडीपीएस इत्यादि संगीन मामलों में आधा दर्जन केस दर्ज है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

200 संदिग्ध बदमाशों की धरपकड़

crime - फोटो : Demo pic
श्रीगंगानगर के एएसपी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि श्रीगंगागनर निवासी ज्वैलर पंकज सोनी की 6 दिसंबर को सादुलशहर, चूरू से श्रीगंगानगर लौटते वक्त लालगढ़ जाटान क्षेत्र में गांव बुधरवाली के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उनका चांदी आभूषणों से भरा बैग लूटकर भाग निकले थे। तब लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की। इसके बाद बीकानेर आईजी विपिन कुमार पांडेय और एसपी हरेंद्र महावर के सुपरविजन में आठ थानाप्रभारियों के नेतृत्व में टीम गठित की गई। करीब 200 संदिग्ध बदमाशों की धरपकड़ कर पूछताछ की गई।

श्रीगंगानगर के अलावा समीपवर्ती जिलों हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू के अलावा हरियाणा, पंजाब के विभिन्न जिलों में दबिश देकर पुलिस टीमों ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। तब तीनों आरोपियों के नाम सामने आने पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को पंजाब से धरदबोचा। उनसे पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें