फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग लेने गए बच्चों को लेकर आई अब ये खबर..गड्ढे में मिली है दोनों की लाश

Sat, 23 Dec 2017 07:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर बच्चों के शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पतंगों के चक्कर में घर से निकले दो बच्चे घर नहीं लौट सके। मिली है तो बस एक दुखद खबर.. दोनों बच्चों के शव एक गड्ढे में मिले है।
विज्ञापन


उदयपुर शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र की सज्जननगर कच्ची बस्ती से बृहस्पतिवार दोपहर घर से लापता हुए दो मासूमों का के शव सज्जन नगर में एक गड्ढे से बरामद हुए। बच्चों के घरों में अब मातम का माहौल है। दो दिनों से अंबामाता पुलिस मासूमों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। अब पुलिस को मासूमों के हत्यारों की तलाश है। वहीं बच्चों के शव को एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचाया गया। जहां उनका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए।

सज्जननगर कच्ची बस्ती के खेल मैदान के पास रहने वाले श्रमिक छोगालाल गमेती का पांच वर्षीय पुत्र रोशन व छोगालाल के छोटे भाई किशन का दो वर्षीय पुत्र प्रवीण अब तक घर नहीं लौटे। इस बारे में पुलिस को गुमशुदगी की इत्तला भी दी गई है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

मैसेज हुआ था वायरल

childs play
पड़ोसी की ओर से सोशल साइट पर वायरल किए गए एक संदेश में कहा गया है कि नन्हें-मुन्ने रोशन व प्रवीण बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे खेल मैदान में खेल रहे थे। इसके बाद से वे घर नहीं लौटे हैं।

पुलिस की ओर से अब तक की गई जांच और तलाशी अभियान में बताया जा रहा है कि बच्चे रोजाना की तरह बस्ती के पास ही स्थित खेल मैदान पर खेल रहे थे। आसपास पतंगें उड़ रही थी। आस-पास कहीं लगे सीसीटीवी के फुटेज में भी बच्चे पतंग-डोर को लेने के प्रयास करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बाद से गायब थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के शव घर से थोड़ी दूर स्थित गंदे पानी के एक गड्ढे में मिले है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें