कोई पिता अपनी बेटी के साथ ऐसी हरकत कर सकता है, ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता। आज ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया।
बच्ची ने रोते हुए अपनी स्कूल टीचर को अपने पिता की गंदी हरकतों के बारे में बताया तो ये सुनकर टीचर की आंखे भर आई। टीचर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस से संपर्क किया। तब जाकर कलयुगी पिता की करतूत सामने आई।
चौंकाने वाला ये गंभीर मामला राजस्थान के अलवर जिले से जुड़ा हुआ है। अलवर के माण्डन थाना क्षेत्र में एक कलयुगी पिता द्वारा नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। छठीं कक्षा में पढ़ने वाली गांव माण्डन निवासी नाबालिग बच्ची ने अपने पिता की करतूत जब स्कूल टीचर को बताई तो टीचर ने तुरंत माण्डन थाने में मामला दर्ज कराया।