फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर देर रात असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़, सुबह फैला आक्रोश

Fri, 26 Jan 2018 02:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
मौके पर इकट्ठा लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजधानी में देर रात एक धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। आज अलसुबह घटना का पता चलने पर समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


लेकिन एन वक्त पर काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जिन्होंने समाज के प्रबुद्ध और सीएलजी सदस्यों की मदद से तनाव बढ़ने से रोक लिया और स्थानीय लोगों को शांत करवा दिया।

अब पुलिस मामले की तह में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का मानना है कि किन्हीं असामाजिक तत्वों ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की नियत से धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की है। 
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

वहां पूजा करने पहुंचे तो धार्मिक स्थल की दीवारें और जालियां टूटी पड़ी थी

घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : Vishnu Sharma
जानकारी के अनुसार यह घटना राजधानी जयपुर के ब्रहृमपुरी थाना इलाके की है। जहां जयसिंहपुरा खोर इलाके में बस स्टैंड के समीप जेडीए के रिहायशी आवास क्वार्टर बने है। यहीं से गुजर रही मेन रोड के पास किनारे पर एक धार्मिक स्थल बना है।

जो कि​ काफी पुराना बताया जा रहा है। आज सुबह स्थानीय समाज के लोग वहां पूजा करने पहुंचे तो धार्मिक स्थल की दीवारें और जालियां टूटी पड़ी थी। यह देखकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

इसी बीच, सूचना मिलने पर ब्रहृमपुरी थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। तब उन्होंने लोगों को वहां से समझा बुझाकर शांत करवाया। एहतियात के तौर पर वहां पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें