स्कूल में बच्चों को संस्कार और चरित्र का पाठ पढ़ाने वाला प्रिंसिपल ही गलत काम कर बैठा, लेकिन उसकी ये हरकत छिप नहीं सकी। आखिरकार वह रंगे हाथों पकड़ा गया। इस काम ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मामला रिश्वत लेने से जुड़ा है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज एक कार्रवाई करते हुए सरकारी स्कूल के प्रिंसीपल को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। एएसपी चिरंजीलाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई चित्तौड़गढ़ एसीबी की टीम ने बांसवाड़ा में की।
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नरेश कुमार टेलर है। वह राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल, मोतीठिंडी, जिला बांसवाड़ा में प्रिंसीपल है। उसके खिलाफ एक व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।