फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों के आवास के बीच बना था यह गोदाम, भीषण आग लगी

Fri, 26 Jan 2018 05:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
एमएलए क्वाटर्स के बीच लगी आग - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
विधायकों के सरकारी आवास के बीच बने आॅटोपार्ट्स के गोदाम में आज दोपहर भीषण आग लग गई। इस आग का धुआं शहर में कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था।  
विज्ञापन


यह हादसा राजधानी जयपुर में जालूपुरा स्थित गोपीनाथ मार्ग एमएलए क्वाटर्स के बीचों—बीच बने नवाब कल्लन के बाग में हुआ। यहां रावत कबाड़ी वाले का गोदाम है। जहां वाहनों के पार्ट्स भी बेचे जाते है। जहां आज दोपहर करीब पौने 12 बजे अचानक कबाड़ गोदाम में आग लगी। गोदाम उस वक्त बंद था। इससे तेज आग की लपटें उठने के बाद वहां आसपास के लोगों को आग का पता चला।

आग की लपटें इतनी तेज थी कि चंद ही मिनटों के भीतर ही विकराल रुप ले लिया। काला धुएं का गुबार आसमान में उठकर फैल गया। यह धुंआ कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। ऐसे में प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 घंटे की मशक्कत के बाद 10 दमकलों ने आग पर काबू पाया

मौके पर मौजूद फायर आॅफिसर - फोटो : Amar Ujala
सूचना मिलने पर तत्काल कोतवाली सर्किल के चारों थानों का पुलिस जाब्ता और अग्निशमन विभाग के कार्यवाहक सीएफओ जलज ​घसिया समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद लगभग 10 दमकलों ने कई चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया। आसपास काफी अतिक्रमण होने से जालुपूरा थाने के पुलिसकर्मियों ने अहम रोल निभाते हुए आसपास के लोगों की मदद से वहां खड़ी गाड़ियों को धक्का देते हुए दमकलों के लिए आने-जाने का रास्ता निकाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें