हथियारबंद बदमाशों ने आज दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में पेशी पर आए एक हिस्ट्रीशीटर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में हिस्ट्रीशीटर गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। इसके अलावा एक वकील के भी घायल होने की सूचना है।
यह वारदात राजस्थान के चुरु जिले में राजगढ़ तहसील में हुई। जहां राजगढ़ कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा पेशी पर आया हुआ था। इसी दौरान हथियार बंद बदमाश वहां पहुंचे और वहां रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
दिनदहाड़े हुए इस हमले से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इससें हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा भी गंभीर घायल हो गया। हमले में अजय जैतपुरा का वकील रतन सिंह भी घायल हो गया। हमले में न्यायालय का पेशगार मोहन सिंह बाल-बाल बच गया।