फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध करने से पहले ही धरे गए बदमाश, वरना...

Thu, 28 Dec 2017 05:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस की सतर्कता के चलते चार बदमाश अपराध को अंजाम देने से पहले ही दबोच लिए गए। बदमाशों के पकड़े जाने से पुलिस को और खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दरअसल, अलवर के नौंगावां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पिकअप गाड़ी और अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को समनवास चौकी के पास आरोपियों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया।
विज्ञापन


आरोपियों की पिकअप गाड़ी पलट गई। पुलिस ने चार आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा लेकर भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार किए गए आरोपी नौंगावां , किशनगढ़बास और हरियाणा के पानीपत के निवासी हैं। आरोपी वारदात के लिए चोरी के वाहन का उपयोग करते थे और फिर योजना बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों द्वारा डेढ़ दर्जन वारदात करना स्वीकार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे और 4 जिन्दा कारतूस बरामद किये हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें