फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूड ऑयल चोरी प्रकरण में एक और गिरफ्तार

Tue, 19 Dec 2017 08:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी रमेश शर्मा - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
केयर्न व वेदान्ता कम्पनियों में अनुबंध पर लगे टैंकरों से क्रूड ऑयल चुराकर बेचने के गोरखधंधे में शामिल एक और आरोपी को एसओजी ने आज गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आईजी एसओजी दिनेश एमएन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रमेश शर्मा, उम्र 45 साल, देवा की ढाणी, गांव बिदारा थाना शाहपुरा जयपुर का रहने वाला है। इन दिनों वह बृजबाड़ी नांगल, जयपुर में रहता है। 

पूछताछ में सामने आया कि वह इस गोरखधंधे में शामिल मुख्य आरोपी पांचाराम, धौलाराम, भूरसिंह व गौतम सिंह राजपुरोहित से चुराया हुआ क्रूड ऑयल खरीद कर जयपुर, अजमेर में किशनगढ़ स्थित फैक्ट्रियों में सप्लाई करता था। इस मामले में एसओजी रमेश शर्मा के अलावा कई अन्य खरीददारों की तलाश कर जारी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

तेल रिफायनरी - फोटो : wikipedia
आईजी ने बताया कि बाड़मेर क्रूड ऑयल चोरी प्रकरण में एसओजी जांच कर रही है और  वांछित मुख्य अभियुक्त पहले ही एसओजी की गिरफ्त में आ चुके हैं।

एसओजी में तैनात पुलिस निरीक्षक मनोज गुप्ता के निर्देशन में टीम ने कार्रवाई कर आज इस गैंग में लिप्त नामजद आरोपी रमेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वह क्रूड ऑयल का खरीददार है और फरार चल रहा था। उसको कोर्ट में पेशकर पुलिस रिमाण्ड लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें