एसीबी ने कार्रवाई करते हुए एक सरपंच को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। सरपंच ने यह रिश्वत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए स्वीकृत राशि जारी करने के एवज में मांगी थी।
मामला श्रीगंगानगर के सरदारपुरा जीवन गांव का है। स्थानीय निवासी हरदीप सिंह के पिता जीत सिंह का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना में हुआ था। इसके तहत आवास निर्माण के लिए 1.47 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई। इस राशि की पहली किश्त के तौर पर 30 हजार रुपए जीतसिंह को मिल भी गए।