फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में अंधाधुंध फायरिंग, मच गई अफरा-तफरी

Mon, 22 Jan 2018 02:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी समारोह में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।  फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। 
विज्ञापन


मामला अजमेर के दरगाह थाना इलाके का है। दरगाह वृताधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि बाबू बंजारा के यहां शादी थी जिसका समारोह निजी होटल में चल रहा था। यहां डांस के दौरान जितेन्द्र सिंह की राजू खान से कहासुनी हो गई। पूर्व में भी इनकी रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन


जितेन्द्र सिंह शादी से सीधा घर गया और शराब के नशे में रिवॉल्वर लेकर होटल में पहुंच गया। उसने होटल की बालकनी में जाकर फायरिंग कर दी। इससे पुष्कर के ही रहने वाले प्रमोद नागौरा व उसके भांजे समीर गुरावा के गोली लगी। डीएसपी मीणा ने कहा कि आरोपी जितेन्द्र को गिरफ्तार कर रिवॉल्वर जब्त कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें