फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर पंक्चर की कार, फिर व्यापारियों को बंधक बनाकर लूटा

Wed, 07 Jun 2017 01:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
हथियारबंद पांच—छह बदमाशों ने ​लूटपाट की - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
धौलपुर जिले के बाड़ी थाना इलाके के धौलपुर-करौली हाइवे पर मडोना गांव के पास हथियारबंद पांच—छह बदमाशों ने बीती देर रात को ग्वालियर से लौट रहे दो व्यापारियों और उनके बच्चों को अगवा कर लिया। इसके बाद करीब चार घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद लूटपाट कर भाग निकले। 
विज्ञापन


वारदात के बाद पीड़ित व्यापारियों ने किसी तरह खुद के हाथ पैर खोलकर बाड़ी पुलिस थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पीड़ित व्यापारी हरिमोहन मंगल और शुभम मंगल ने बताया कि देर रात ग्वालियर से वह अपने दोनों बच्चों को डॉक्टरों को दिखाकर कार से द्वारा बाड़ी अपने घर लौट रहे थे। रात करीब पौने 12 बजे मडोना और मत्सूरा गांव के पास सड़क पर पड़ी नुकीली कीलों व कांच से उनकी गाड़ी के दोनों पहिये पंचर हो गए। जिसके बाद गाड़ी के ड्राइवर विद्याराम ने कुछ दूर आगे जाकर गाड़ी को हाइवे पर रोक लिया। वे दोनों कार की स्टेपनी बदलने का प्रयास कर रहे थे तभी जंगल की ओर से करीब पांच—छह हथियार बंद बदमाश निकलकर बाहर आए और दोनों व्यापारियों को पकड़कर हाथापाई शुरु कर दी। 

इसके बाद चड्डी—बनियान पहने और चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए बदमाश उन्हें बंधक बनाकर जंगल में करीब दो किलोमीटर अंदर ले गए। जहां बदमाशों ने हथियारों दिखाकर उनके मोबाइलों के साथ करीब पांच हजार रूपये छीन लिए। उन्होंने हरिओम के 12 वर्षीय बेटे अभिषेक को कब्जे में लेकर पांच लाख रूपये फिरौती की मांग की। लेकिन करीब पांच घंटे बाद बदमाश अभिषेक को छोड़ कर फरार हो गए। वारदात के बाद शुभम ने बाड़ी पुलिस थाने पहुंचकर आपबीती बताकर मुकदमा दर्ज करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें