फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार की गाड़ी फूंकी, आनन्दपाल एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विरोध तेज

Thu, 29 Jun 2017 05:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
तहसीलदार की गाड़ी को फूंका - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज विरोध तेज हो गया और प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार की गाड़ी को आग लगा दी। वहीं पुलिस की पीसीआर गाड़ी के शीशे फोड़ डाले। इससे पहले कल बीकानेर में भी टायर फूंके थे।
विज्ञापन


सीकर जिले के सदर थाना इलाके में दूजोद गांव के समीप कोटपूतली-कुचामन मेगा हाइवे पर राजपूत समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। जब धोद तहसीलदार अशोक रिणवां मौके पर पहुंचे। उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को वहां से भगा दिया।

फिर पथराव कर तहसीलदार की गाड़ी को आग लगा दी। सूचना पर पहुंची जिला मुख्यालय से दमकलें और अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को भगाकर जाम खुलवाया। तब तक बोलेरो जीप जलकर राख हो गई थी। इसी तरह, जयपुर में भी करधनी थाना इलाके की पीसीआर वेन को प्रदर्शन कर रहे कुछ युवकों ने शीशे फोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी, शव का अंतिम संस्कार किया तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

कुचामन सिटी नागौर में भी प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
आनंदपाल की मां निर्मल कंवर और परिजनों ने एनकाउंटर की सीबीआई जांच के अलावा शव का पोस्टमार्टम एम्स में करवाने की मांग करते हुए शव लेने से इंकार कर दिया था।

तब रतनगढ़ के डिप्टी नारायण सिंह ने मंगलवार को आनंदपाल की मां निर्मल कंवर के नाम एक नोटिस जारी कर अगले 24 घंटे में शव लेने और नहीं लेने पर पुलिस द्वारा शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही।

इसके बाद राजपूत संगठन खुलकर सामने आ गए और राज्य सरकार को चेतावनी दी कि पुलिस ने अपने स्तर पर आनंदपाल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

इधर, नोटिस की मियाद आज पूरी हो गई और इसे देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में विरोध तेज हो गया। इसी तरह, कुचामन सिटी नागौर में भी श्री राजपूत करणी सेना, रावण राजपूत समाज के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें